पीएम के `मन की बात` को YouTube पर लाइक से ज्यादा डिस्लाइक मिले, दिग्विजय सिंह ने कुछ इस प्रकार कसा तंज
पीएम के `मन की बात` को YouTube पर लाइक से ज्यादा डिस्लाइक मिले, दिग्विजय सिंह ने कुछ इस प्रकार कसा तंज: via http://www.sanjeevnitoday.com/
'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम इंटरनेट यूज़र्स की नकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण चर्चा में आ गया है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम इंटरनेट यूज़र्स की नकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण चर्चा में आ गया है। ऑल इंडिया रेडियो पर रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को लोगों के लाइक से ज्यादा डिस्लाइक मिल रहे हैं। इस पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने तंज कसते होते ट्वीटर पर लिखा कि, 'नरेंद्र मोदी के मन की बात को यूट्यूब पर किया जा रहा है 'नापसंद'।

आपको बता दें कि पीएम के यूट्यूब अकाउंट पर 30 अगस्त, 2020 के 'Prime Minister Narendra Modi's Mann Ki Baat with the Nation' कार्यक्रम को अब तक 50 हजार से ज्यादा लाइक मिले है जबकि 3 लाख से ज्यादा डिसलाइक मिले हैं। इस बात को असामान्य माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले मन की बात को लेकर दर्शकों का रवैया इतना नेगेटिव नहीं रहता था. ऐसे में चर्चा हो रही है कि आख़िर इसकी वजह क्या हो सकती है।
पीएम मोदी के इस रविवार को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को भाजपा के यू-ट्यूब चैनल पर 50,436 लाइक मिले हैं, जबकि 380,355 डिसलाइक मिले हैं। इस कार्यक्रम को कुल व्यूज 1,273,471 मिले हैं। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम आकाशवाणी पर रविवार को दिन में 11 बजे प्रसारित किया जाता है।
बता दें कि आकाशवाणी पर रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम का दूरदर्शन के साथ साथ कई निजी चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट होता है। साथ ही पीआईबी, बीजेपी और पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर भी देश के नाम प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुना जा सकता है।
Comments
Post a Comment