IPL 2020/चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़कर भारत लौटे सुरेश रैना को लेकर केदार जाधव ने दिया बड़ा बयान, कह डाली ऐसी बात !
IPL 2020/चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़कर भारत लौटे सुरेश रैना को लेकर केदार जाधव ने दिया बड़ा बयान, कह डाली ऐसी बात !: via http://www.sanjeevnitoday.com/
'
दुबई में सुरेश रैना के होटल रूम में बालकनी नहीं थी। जबकि धोनी के कमरे में बालकनी थी। सुरेश रैना बिल्कुल धोनी जैसा कमरा चाहते थे।
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना यूएई भारत वापस आ चुके हैं और इस बार आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि सुरेश रैना को उनकी पसंद का कमरा नहीं दिया गया। सुरेश रैना और टीम प्रबंधन के बीच कमरे को लेकर विवाद हो गया। इसी वजह से वह भारत वापस आ गए। सुरेश रैना को जो कमरा दिया गया था वह उनको पसंद नहीं आया। वह चाहते थे कि उनको महेंद्र सिंह धोनी जैसा कमरा दिया जाए।
वहीं, रैना के भारत लौटने के बाद टीम के अनुभवी खिलाड़ी केदार जाधव ने उन पर निशाना साधा, हालांकि उन्होंने साफ साफ नाम तो नहीं लिया, मगर जाधव ने अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर करने के साथ जो बात कही, वो रैना की तरफ इशारा कर रही है।
जाधव ने लिखा कि उत्कृष्टता के पथ पर, आपको वहां से जाने के लिए एक हजार बहाने मिल सकते हैं, मगर सिर्फ एक कारण वहां ठहरने का है, ये आपको चुनना है।
सूत्रों के मुताबिक दुबई में सुरेश रैना के होटल रूम में बालकनी नहीं थी। जबकि धोनी के कमरे में बालकनी थी। सुरेश रैना बिल्कुल धोनी जैसा कमरा चाहते थे। आउटलुक की खबर के मुताबिक सुरेश रैना और धोनी के बीच विवाद भी हुआ और उसके बाद टीम के मालिक श्रीनिवासन ने इस मुद्दे पर कप्तान से चर्चा भी की।

आउटलुक को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस तरह से रैना के वापस भारत लौटने से हर कोई हैरान है। हालांकि धोनी ने बताया है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। श्रीनिवासन के मुताबिक अब क्रिकेटर खुद को आत्मदंभी समझने लगे हैं, जैसे कि पिछले जमाने में अभिनेता नखरे करते थे। हमेशा ही चेन्नई सुपर किंग्स एक फैमिली की तरह रही है। सभी सीनियर क्रिकेटरों ने इसमें रहना सीखा है। मेरा हमेशा से यही सोचना है कि अगर आप किसी बात पर अड़े है या आप उस बात से खुश नहीं है तो आप वापस जाइए। मैं कभी भी किसी को कुछ करने के लिए फोर्स नहीं करता हूं। कामयाबी कई बार लोगों के सर पर चढ़ जाती है और वह अपनी औकात भूल जाते हैं।
इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा है कि रैना जल्दी समझ जाएंगे कि वह क्या खो रहे हैं, खासकर पैसे को लेकर। आगे एन श्रीनिवासन ने यह भी बताया कि उन्होंने धोनी से बात की है। धोनी ने मुझे कहा कि अगर और भी खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए जाते है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
Comments
Post a Comment