रिपोर्ट्स का दावा: धोनी जैसा होटल का रूम नहीं मिलने से नाराज थे रैना, इसलिए लौट आये भारत

रिपोर्ट्स का दावा: धोनी जैसा होटल का रूम नहीं मिलने से नाराज थे रैना, इसलिए लौट आये भारत:

via http://www.sanjeevnitoday.com/

'

रैना के स्वदेश लौटने को लेकर सीएसके के मालिक और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कुछ ऐसी बातें कही हैं, जो हैरानी भरी हैं।


डेस्क। चेन्नई सुपरकिंग्स को बीच में छोड़कर स्वदेश लौटे सुरेश रैना को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। सुरेश रैना ने अब तक वापस लौटने का कारण पत्नी और दो बच्चों को बताया था, लेकिन रविवार को रैना के बीच में ही सीएसके को छोड़ने की वजह साफ हो गई। इसका मुख्य कारण पता नहीं चल सका, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रैना कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसा होटल का रूम नहीं मिलने से नाराज थे।
प्रबंधन ने रैना की मांग पूरी नहीं की और इसी वजह से रैना ने आईपीएल से हटने का फैसला कर लिया। हालांकि सीएसके ने अभी भी रैना के लिए वापसी के दरवाजे खोल रखे हैं।
वहीं, रैना के स्वदेश लौटने को लेकर सीएसके के मालिक और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कुछ ऐसी बातें कही हैं, जो हैरानी भरी हैं। श्रीनिवासन ने कहा कि रैना जब से दुबई पहुंचे, वो अलग-अलग बातों के लिए शिकायत करते रहे।
श्रीनिवासन ने कहा, 'क्रिकेटर्स खुद को आत्मदंभी समझने लगे हैं, जैसे पिछले जमाने में नखरा करने वाले ऐक्टर्स होते थे। सीएसके हमेशा से एक परिवार की तरह रहा है और सभी सीनियर क्रिकेटरों ने इसमें रहना सीखा है। मेरी सोच है कि अगर आप किसी बात पर अड़े हैं या किसी बात से नाखुश हैं, तो वापस जाइए। मैं किसी को कुछ करने के लिए फोर्स नहीं करता। कभी-कभी कामयाबी आपके सिर पर चढ़ जाती है।' 
raina
श्रीनिवासन ने साथ ही कहा कि कप्तान धोनी ने भरोसा दिलाया है कि कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी जल्द रिकवर कर रहे हैं। श्रीनिवासन ने साथ ही कहा कि रैना को समझ आएगा कि वो क्या खो रहे हैं, खासकर पैसे को लेकर।
उन्होंने कहा, 'मैंने एमएस से बात की और उन्होंने मुझे कहा कि अगर और खिलाड़ी भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाते हैं, तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जूम कॉल के जरिए खिलाड़ियों से बात की और सबसे सेफ रहने के लिए कहा है, आपको नहीं पता कि कौन पैसिव कैरियर है।' 
raina
उन्होंने आगे कहा, 'सीजन अभी शुरू भी नहीं हुआ है और रैना को समझ में आएगा कि वो क्या खो रहे हैं, और पैसा (हर सीजन के लिए 11 करोड़ रुपये की सैलरी) जो वो खोएंगे।'
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए शुक्रवार के बाद से मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को खबर आई कि टीम का एक गेंदबाज और कुछ स्टाफ सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद शनिवार को सुरेश रैना निजी कारण का हवाला देकर स्वदेश रवाना हो गए।

Comments