Rajasthan/Coronavirus Updates: प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का कहर, 42 हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
Rajasthan/Coronavirus Updates: प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का कहर, 42 हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा: via http://www.sanjeevnitoday.com/
'
राजधानी जयपुर में कोरोनो बम फूटा। जयपुर में 163 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए, वहीं 4 मरीजों की कोरोना से मौत दर्ज की गई।
जयपुर। प्रदेश में कोरोना का कहर का कहर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को राजधानी जयपुर में कोरोनो बम फूटा। जयपुर में 163 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए, वहीं 4 मरीजों की कोरोना से मौत दर्ज की गई। पिछले कई दिनों बाद जयपुर में इतनी तादात में मरीज सामने आए हैं। जयपुर के बाद जोधपुर में 160 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए।
प्रदेश में शुक्रवार को कुल 1147 नए पॉजिटिव आए और 13 मौत दर्ज की गई। मरने वालों में बीकानेर व जयपुर के 4-4, अजमेर के 3 तथा बाड़मेर व नागौर का 1-1 मरीज शामिल है। इन्हें मिलाकर अब प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 680 हो गया है। प्रदेश में शुक्रवार को मिले 1147 नए संक्रमितों के साथ कुल कोरोना संक्रमित 42 हजार 83 हो चुके हैं। शुक्रवार को राजधानी जयपुर में 163, जोधपुर में 160, कोटा में 122, पाली में 96, अजमेर व अलवर में 90-90, सीकर में 88 नए मरीजों की बढ़ोतरी हुई।

इनके अलावा धौलपुर में 52, उदयपुर में 50, बीकानेर में 42, झालावाड़ में 35, बांसवाड़ा में 26, भरतपुर में 25, करौली व राजसमंद में 16-16, भीलवाड़ा में 13, चित्तौडग़ढ़ व सिरोही में 10-10, डूंगरपुर व झुंझुनूं में 9-9, बूंदी में 7, चूरु में 5, सवाई माधोपुर में 4, बारां व अन्य प्रदेशों के 3-3, टोंक में 2 तथा जालोर जिले में 1 नया संक्रमित मिला। प्रदेश में अब तक 29 हजार 845 लोग स्वस्थ हो गए हैं और 28 हजार 374 लोग घर लौट आए हैं।
चिकित्सा विभाग के अनुसार अब तक जोधपुर में 6851, जयपुर में 5418, अलवर में 3897, पाली में 2647, भरतपुर में 2571, बीकानेर में 1983, अजमेर में 1938, कोटा में 1686, नागौर में 1432, बाड़मेर में 1372, उदयपुर में 1304, धौलपुर में 1227, जालोर में 1116, सीकर में 1063, सिरोही में 879, चूरू में 670, भीलवाड़ा में 638, राजसमंद में 633, झुंझुनूं में 613, डूंगरपुर में 598, झालावाड़ में 553, करौली में 351, दौसा में 308, टोंक में 274, चित्तौडग़ढ़ में 273, श्रीगंगानगर में 229, हनुमानगढ़ व बांसवाड़ा में 207-207, अन्य प्रदेशों के 188, प्रतापगढ़ में 176, जैसलमेर में 188, बारां में 138 और बूंदी में कोरोना के 136 मरीज मिल चुके हैं। अन्य राज्यों से आए प्रवासी नागरिकों में से 7847 संक्रमित हैं। अभी प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 11,558 हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों से प्रदेश में लगातार कोरोना के नए पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी इसे बड़ी चुनौति के रूप में लिया है। माना जा रहा है कि ईद और राखी के त्योंहार के बाद नए कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों की समझाइस कर रहा है, लेकिन वो कहीं भी नजर नहीं आ रही है।
Comments
Post a Comment