जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर:

via http://www.sanjeevnitoday.com/
'

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के तुर्कवांगम इलाके में सुक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के तुर्कवांगम इलाके में सुक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि तीनों आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
Jammu and Kashmir: Three terrorists neutralised in an encounter with security forces at Turkwangam area of Shopian, today. A search operation is underway. (Visuals deferred by unspecified time)
161 people are talking about this
अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी श्रीनगर से लगभग 60 किलोमीटर दूर शोपियां के तुर्कवंगम इलाके में सुबह 5 बजे 44 राष्ट्रीय राइफल्स और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक खास जानकारी मिली थी।
पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया था। जैसे ही सुरक्षा बल तलाशी अभियान के तहत आतंकियों के ठिकाने तक पहुंचे, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ के अंत में तीनों आतंकवादी मारे गए।
'

Comments
Post a Comment