VIDEO: पुलिस ने 11 हजार का चालान काटा तो गाड़ी में लगा दी आग

VIDEO: पुलिस ने 11 हजार का चालान काटा तो गाड़ी में लगा दी आग:

via http://www.sanjeevnitoday.com/

'नई दिल्ली। जब से ट्रैफिक नियमो के चालान को लेकर बदलाव हुवा है तब से रोजाना भारी भरकम चालान काटे जाने की खबरें आ रहे है। इसी बिच एक एक खबर दिल्ली से आयी है जहा एक शख्स ने बीच सड़क पर अपनी बाइक में आग लगा दी। इस लड़के का नाम राकेश बताया जा रहा है जो बिना हेलमेट लगाए मालवीय नगर के शेख सराय इलाके से गुजर रहा था।

 दिल्ली ट्रैफिक पुलिस मालवीय नगर थानाक्षेत्र के शेख सराय इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे राकेश को रोका गया और पाया गया कि उसने जरूरत से ज्यादा शराब पी रखी है और वह हेलमेट भी नहीं लगाए था। पुलिस ने उसे पकड़ा और नशे में गाड़ी चलाने पर 10 हजार और हेलमेट न लगाने पर 1 हजार का चालान कर दिया। 
फिर क्या पुलिस द्वारा भारी भरकम चालान काटे जाने से नाराज एक शख्स ने बीच सड़क पर अपनी बाइक में आग लगा दी। इसके बाद अफरातफरी सा माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया।
गोवर्मेन्ट एप्रूव्ड प्लाट व फार्महाउस मात्र रु. 2600/- वर्गगज, टोंक रोड (NH-12) जयपुर में 9314166166 

Comments