इमरान खान की पार्टी के पूर्व MLA ने भारत सरकार से मांगी शरण, कहा- पाक में मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं: via http://www.sanjeevnitoday.com/
'नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के पूर्व विधायक बलदेव कुमार ने भारत से शरण मांगी है। वह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बारीकोट आरक्षित सीट से विधायक भी रह चुके हैं। कुमार ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक ही नहीं, बल्कि मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कुमार ने कहा कि, 'केवल अल्पसंख्यक ही नहीं, बल्कि वहां मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं है। हम पाकिस्तान में कई समस्याएं झेल रहे हैं। मैं भारत सरकार से शरण देने की अपील करता हूं, मैं वापस नहीं जाऊंगा.'
बलदेव 12 अगस्त को तीन महीने के वीजा पर भारत आए हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले ही अपने परिवार को पंजाब के लुधियाना में रिश्तेदारों के पास खन्ना भेजा है। वह अब पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहते हैं। वह कहते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार हो रहा है।
Baldev Kumar, former MLA of Pakistan PM Imran Khan's Pakistan Tehreek-i-Insaf (PTI): Indian Govt should announce a package so that the Hindu and Sikh families staying in Pakistan can come here. I want Modi Sahab do something for them. They are tortured there. twitter.com/ANI/status/117…
625 people are talking about this
बलदेव को पाकिस्तान में दो साल जेल में भी बिताने पड़े। दरअसल 2016 में उनके विधानसभा क्षेत्र के एक विधायक की हत्या हो गई थी। इस मामले में बलदेव पर झूठे आरोप लगाए गए और जेल में डाल दिया गया। 2018 में उन्हेें बरी कर दिया गया।
बता दें, पिछले महीने ईसाई, अहमदी, उइगर और अन्य जातीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचारों को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिका और ब्रिटेन जैसी पश्चिमी ताकतों समेत कई देशों ने चीन और पाकिस्तान पर निशाना साधा था।
गोवर्मेन्ट एप्रूव्ड प्लाट व फार्महाउस मात्र रु. 2600/- वर्गगज, टोंक रोड (NH-12) जयपुर में 9314166166

Comments
Post a Comment