अमेरिकी लोग डोनाल्‍ड ट्रंप को दोबारा नहीं बनाना चाहते अपना राष्‍ट्रपति: सर्वे

अमेरिकी लोग डोनाल्‍ड ट्रंप को दोबारा नहीं बनाना चाहते अपना राष्‍ट्रपति: सर्वे:

via http://www.sanjeevnitoday.com/

'वाशिंगटन। डोनाल्‍ड ट्रंप को दोबारा राष्‍ट्रपति के रूप में नहीं देखना चाहते 52 फीसदी अमेरिकी लोग, समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रैसमुसेन की ओर से किए गए सर्वे में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को अमेरिका के 52 फीसदी लोग राष्‍ट्रपति के रूप में नहीं देखना चाहते हैं। 

सर्वे के अनुसार अगर 2020 में राष्‍ट्रपति चुनाव लड़े तो उन्‍हें अमेरिकी लोगों की बेरुखी का सामना करना पड़ सकता है। सर्वे में करीब 52 फीसदी अमेरिकी वोटर डोनाल्‍ड ट्रंप को दोबारा राष्‍ट्रपति के रूप में नहीं देखना चाहते हैं। मात्र 42 फीसदी अमेरिकी वोटर डोनाल्‍ड ट्रंप के पक्ष में वोट कर सकते हैं। वहीं 6 फीसदी अमेरिकी वोटरों का इस मामले में अभी तक कुछ भी निर्णय नहीं है। 
आपको बता दें कि  टेलीफोन और ऑनलाइन माध्‍यम से किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है। वही पोलिंग एजेंसी के अनुसार 75 फीसदी रिपब्लिकन डोनाल्‍ड ट्रंप के पक्ष में वोट करने के इच्‍छुक और 21 फीसदी खिलाफ में हैं। 
गोवर्मेन्ट एप्रूव्ड प्लाट व फार्महाउस मात्र रु. 2600/- वर्गगज, टोंक रोड (NH-12) जयपुर में 9314166166

Comments