राजस्थान बोर्ड स्कूलों में अगले साल से बदल जाएंगी किताबें, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

राजस्थान बोर्ड स्कूलों में अगले साल से बदल जाएंगी किताबें, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा:

via http://www.sanjeevnitoday.com/

'जयपुर। राजस्थान बोर्ड के स्कूल पाठयक्रम को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में सियासी जंग छिड़ी हुई है। बता दें कि बुधवार को राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने स्कूलों के पाठयक्रम को लेकर बड़ी घोषणा की है। प्रदेश में अगले शैक्षणिक सत्र  से एनसीईआरटी पाठयक्रम लागू होगा। 

इस संबंध में शिक्षा मंत्री मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि, “कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चे एनसीईआरटी (NCERT) का सैलेबस पढ़ेंगे। सरकार ने दावा किया है कि शिक्षाविदों की कमेटी की सिफारिश के बाद सरकार ने ये कदम उठाया है। 
आरएसएस विचारधारा थौंपी जा रही थी- शिक्षा मंत्री
सरकार ने इसके अलावा उन विषयों को भी पाठयक्रम से हटा दिया, जिनके नंबर परीक्षा परिणाम में नहीं जुड़ते हैं। मंत्री गोविंद डोटासरा की कहा है कि आरएसएस की विचारधारा बच्चों पर थौंपी जा रही थी, इनके इससे कोई उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा था। इसलिए उन सभी विषयों को पाठयक्रम से हटा दिया गया है।
आपको बता दें कि साथ ही प्रदेश सरकार ने कक्षा 9 से लेकर 12 वीं तक आजादी के आंदोलन और राजस्थान की संस्कृति व  प्रदेश के स्वर्णिम इतिहास के पाठ नए सिरे से जोड़ने का ऐलान किया है।
गोवर्मेन्ट एप्रूव्ड प्लाट व फार्महाउस मात्र रु. 2600/- वर्गगज, टोंक रोड (NH-12) जयपुर में 9314166166

Comments