भारत और चीन के सैनिक फिर आमने-सामने, लद्दाख बॉर्डर पर सैनिकों के बीच हुई धक्का-मु्क्की: via http://www.sanjeevnitoday.com/
'नई दिल्ली। पाकिस्तान से तनाव के बीच बुधवार को लद्दाख बॉर्डर पर भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है। खबर है कि बुधवार को दोनों देशों के सैनिकों के बीच धक्का-मुक्की हुई। समाचार एजेंसी एएनआइ ने भारतीय सेना के हवाले से ट्वीट करते हुए बताया कि134 किलोमीटर लंबी पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे के पास दोनों सेनाओं का आमना-सामना हुआ।
आपको बता दें कि इस झील का एक तिहाई हिस्सा चीन के नियंत्रण में है। सूत्रों के मुताबिक ये घटना उस वक्त हुई जब बॉर्डर पर भारतीय सेना पेट्रोलिंग कर रही थी।
तभी उनका सामना चीन के पीपल्स लिब्रेशन आर्मी के सैनिकों के साथ हो गया। चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना के मौजूदगी का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई।
तभी उनका सामना चीन के पीपल्स लिब्रेशन आर्मी के सैनिकों के साथ हो गया। चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना के मौजूदगी का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई।
दोनों देशों की तरफ से इलाके में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी गई। देर शाम तक दोनों में संघर्ष चलता रहा। दोनों देशों के बीच संघर्ष तब शांत हुआ जब दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई।
बताया जा रहा है कि भारतीय जवान भारत के ही सीमा में थे। इसलिए चीन की आपत्ति करने पर वे वहां से नहीं हटे। गौरतलब है कि चीन लगातार लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) का उल्लंघन करता रहता है। इससे पहले 15 अगस्त 2017 को भी पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। दोनों पक्षों ने पत्थरों और लोहे के रॉड्स का भी एक दूसरे के खिलाफ इस्तेमाल किया था।
गोवर्मेन्ट एप्रूव्ड प्लाट व फार्महाउस मात्र रु. 2600/- वर्गगज, टोंक रोड (NH-12) जयपुर में 9314166166
Comments
Post a Comment