अमेरिका जाने के लिए 32 साल का युवक बना 81 साल का बुजुर्ग, एयरपोर्ट पर ऐसे पकड़ा गया

अमेरिका जाने के लिए 32 साल का युवक बना 81 साल का बुजुर्ग, एयरपोर्ट पर ऐसे पकड़ा गया:

via http://www.sanjeevnitoday.com/

'नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर  81 साल के बूढ़े व्यक्ति का गेटअप कर न्यू यॉर्क जाने की कोशिश कर रहे 32 साल के एक शख्स को CISF की टीम ने एयरपोर्ट पर धर दबोचा। गिरफ्तार शख्स की पहचान अहमदाबाद के रहने वाले जयेश पटेल के रूप में हुई है।  

आपको बता दें कि उसने अपने बाल और दाढ़ी-मूछें सफेद रंग से रंग ली थीं। खास बात यह है कि उसने इमिग्रेशन की आंखों में धूल झोंककर क्लियरेंस भी ले लिया था। उसके बाद CISF के अधिकारी ने बताया कि पासपोर्ट में उसकी उम्र 81 साल थी, लेकिन उसकी स्किन और उम्र मैच नहीं कर रही थी। ड्यूटी पर तैनात CISF अफसर को जब शक हुआ तो उन्होंने आरोपी से पूछताछ शुरू की। 
 इस दौरान आरोपी ने व्हीलचेयर से उठने में अक्षमता जाहिर की और बातचीत के दौरान वह नजरें चुराता रहा। जब बारीकी से जांच की गई तो आरोपी की वास्तविक पहचान का खुलासा हुआ। उसने खुद को बूढ़ा दिखाने के लिए जीरो नंबर का चश्मा भी पहन रखा था। वह व्हीलचेयर पर था। 
एसआई ने उसका पासपोर्ट देखा तो उसमें डेट ऑफ बर्थ 1 फरवरी 1938 थी। उस हिसाब से वह 81 साल का हो चुका था। एसआई ने उसे ध्यान से देखा तो इसकी स्किन उसके बूढ़े होने की गवाही नहीं दे रही थी। शक होने पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। उसने बताया कि उसका असली नाम जयेश पटेल है। उम्र 32 साल और पता अहमदाबाद। उसके बाद उसे इमीग्रेशन के अफसरों के हवाले कर दिया गया।
गोवर्मेन्ट एप्रूव्ड प्लाट व फार्महाउस मात्र रु. 2600/- वर्गगज, टोंक रोड (NH-12) जयपुर में 9314166166  

Comments