मध्य प्रदेश: भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान पलटी नाव, 11 लोगों की मौत, 6 को बचाया गया: via http://www.sanjeevnitoday.com/
'भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में खटलापुरा घाट पर गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में गणपति विसर्जन के लिए गए 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोगों को बचा लिया गया है। राहत और बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि नाव में 18 लोग सवार थे।
हादसे में राहत और बचाव दल ने 6 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है और उन्हें अस्पताल में भेज दिया गया। मध्य प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवज़ा देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना के पीछे न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी इसके पीछे दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
बताया जा रहा है कि सभी लोग गणपति विसर्जन के लिए एक नाव में बैठकर झील के दूसरी ओर जा रहे थे। नाव में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने की वजह से वह पलट गई। मारे गए लोग पिपलानी के 100 क्वार्टर के रहने वाले थे। घटनास्थल पर एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम तैनात है।
अब तक 11 शव निकाले जा चुके हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, दो नावें आपस में जुड़ी थीं, इन पर 22-23 लोग सवार थे। कोई भी लाइफ जैकेट नहीं पहने हुआ था। एक नाव पलटी तो लोग दूसरी पर कूद गए। लिहाजा नाव का संतुलन बिगड़ गया।
गोवर्मेन्ट एप्रूव्ड प्लाट व फार्महाउस मात्र रु. 2600/- वर्गगज, टोंक रोड (NH-12) जयपुर में 9314166166
Comments
Post a Comment