शादी की बात को लेकर सुष्मिता सेन हुई ट्रोल का शिकार, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स: via http://www.sanjeevnitoday.com/
'नई दिल्ली । अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में है। वह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन हाल ही में सुष्मिता सेन को अपने एक मजाक की वजह से ट्रोल का शिकार होना पड़ा है।
जयपुर में प्लॉट मात्र 2.40 लाख में Call On: 09314166166

बता दें कि सुष्मिता सेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक जोक साझा किया है, जिसमें लिखा था- 'जिस भी शख्स ने शादी का कॉन्सेप्ट बनाया था वह बेहद बकवास होगा। मतलब मैं तुम्हें इतना प्यार करती हूं कि मैं इस रिश्ते में सरकार को शामिल करने जा रहा हूं ताकि तुम मुझे छोड़ कर ना जा सको।' इस जोक वाली तस्वीर पर सोशल मीडिया ने उनको ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने उन्हें भद्दे कमेंट किये है, वहीं कुछ ने तो उन्हें एक बड़ी शख्सियत होने के नाते शादी को लेकर सलाह तक दे डाली।

एक यूजर ने लिखा- आप यह कहना चाहती हैं कि हम जानवर बन जाएं और आपकी तरह रहने लगें। वहीं दूसरे ने लिखा- तुम नशे में होंगी जब तुमने ये पोस्ट शेयर किया होगा।

MUST WATCH & SUBSCRIBE
इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने उन्हें इस पोस्ट पर काफी भद्दे कमेंट किए हैं। बात करें सुष्मिता सेन की निजी जिंदगी के की तो इस समय वह कश्मीरी ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। वह ज्यादातर इवेंट में रोहमन के साथ नजर आती हैं। सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर भी रोहमन के साथ अपनी कई तस्वीरें भी साझा की हैं।

Comments
Post a Comment