`लैक्मे फैशन वीक 2019`: रैंप पर यामी गौतम उतरी तो हुआ ये बड़ा हादसा, वीडियो वायरल: via http://www.sanjeevnitoday.com/
'मुंबई । बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'लैक्मे फैशन वीक 2019' की शुरुआत हो चुकी है। इस फैशन वीक में कई मॉडल,एक्ट्रेस और एक्टर रैंप वॉक करते है। कई बार तो किसी एक्ट्रेस के साथ कोई हादसा भी हो जाता है। लेकिन इस बार ये हादसा बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ हुआ है।
जयपुर में प्लॉट मात्र 2.40 लाख में Call On: 09314166166
बीती रात इस फेशन वीक में यामी खूबसूरत लाइट पिंक गाउन पहन जैसे ही रैंप वॉक करने लगी तो बीच में ही उनके पैर लड़खड़ा गए। एक पल तो सभी को ऐसा ऐसा लगा कि वह शायद गिर जाएंगी लेकिन यामी ने बड़ी समजदारी से अपने आपको को संभाला और मुस्कुराते हुए रैंप वॉक करते हुए आगे बढ़ गई। यहां देखें वीडियो...
इस फैशन वीक में यामी की सभी तारीफ कर रहे है। उनके इस हौसले और स्मार्टनेस की काफी तारीफ भी कर रहे है। इन वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि यामी ने कैसे तुरंत अपने आपको मैनेज कर लिया।
MUST WATCH & SUBSCRIBE
आपको बता दें कि यामी गौतम और विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हर किसी की पसंद बनी हुई है। इस फिल्म में दोनों की अदाकारी को काफी पसंद किया जा रहा है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है और आगे भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

Comments
Post a Comment