रेसिपी: घर पर इस तरह बनाएं स्वादिष्ट स्टफ्ट कुकुम्बर: via http://www.sanjeevnitoday.com/
'डेस्क। अगर आपके घर आज मेहमान आने वाले है और आप उनके लिए में कुछ स्पैशल बनाना चहती है तो हम आपके लिए लाएं है स्टफ्ट खीरा बनाने की रेसिपी, जो खाने में टेस्टी और बनाने में बेहद आसान है। चलिए जानते इसे बनाने की विधि।
सामग्री- खीरे 4 लेबनीज, पनीर 300 ग्राम (बारीक कटा हुआ), टमाटर 2 (बारीक कटे हुए), सूरजमुखी के बीज 25 ग्राम, तुलसी के पत्ते 1 मुट्ठी (बारीक कटे हुए), नमक स्वादानुसार, काली मिर्च स्वादानुसार, फ्लेवर्ड दही ऑप्शनल।
रेसिपी- सबसे पहले खीरे को लंबा-लंबा काट कर उसके बीज निकाल दें। फिर एक बाउल में 300 ग्राम पनीर, बारीक कटे टमाटर और 25 ग्राम सूरजमुखी के बीज डालकर मिक्स करें। अब इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस फिलिंग को खीरे की स्लाइस में भरकर तुलसी के पत्ते से गार्निश करें।
2.40 लाख में प्लॉट जयपुर: 21000 डाउन पेमेन्ट शेष राशि 18 माह की आसान किस्तों में Call:09314166166
MUST WATCH & SUBSCRIBE
अगर आप चाहे तो इस बनाने के लिए पनीर की जगह फ्लेवर्ड दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसकी शेप को अपनी पसंद के अनुसार बदल सकती हैं। आपका स्टफ्ट खीरा बनकर तैयार हैं।


Comments
Post a Comment