किशोरी को अकेली देख युवक ने किया रेप, विरोध करने पर...: via http://www.sanjeevnitoday.com/
'लखनऊ। संभल जिले के असमोली थाना इलाके के एक गांव में शुक्रवार को किशोरी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुुंचे भाई और पिता ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मौके से भाग गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को मामले की शिकायत दी।
जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने शिकायत में बताया कि किशोरी दोपहर करीब 12 बजे गांव में किसी घर में गई अपनी मां को बुलाने जा रही थी। रास्ते में गांव का युवक अपने दरवाजे पर खड़ा था। युवक ने किशोरी को अकेला देख अपने पास बुलाकर घर में खींच ले गया और उसके साथ रेप किया। किशोरी के विरोध करने आरोपी मारपीट करने लगा।
2.40 लाख में प्लॉट जयपुर: 21000 डाउन पेमेन्ट शेष राशि 18 माह की आसान किस्तों में Call:09314166166
MUST WATCH & SUBSCRIBE
पीड़िता के पिता ने बताया कि वह और उनका बेटा वहां से घर जा रहे थे। अचानक चिलाने की आवाज सुनकर घर में जाकर देखा। पिता-पुत्र को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Comments
Post a Comment