शेन वॉटसन ने कहा- यह खिलाड़ी है क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट का बादशाह: via http://www.sanjeevnitoday.com/
'नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच आज से बर्मिंघम में खेला जाना है। मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी शेन वॉटसन ने तारीफ की है। वॉटसन ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित एक स्पोर्ट्स ईवेंट में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।
इस ईवेंट में वॉटसन से जब पूछा गया कि उनके हिसाब से स्टीव स्मिथ और विराट कोहली में कौन बेस्ट है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बेहद चौंका देने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'इसमें कोई दोराय नहीं कि विराट कोहली एक अच्छे खिलाड़ी के साथ-साथ एक अच्छे कप्तान भी हैं। वह क्रिकेट की तीनों फॉर्मेट के बादशाह हैं। टी-20, वन-डे और टेस्ट के अलावा आईपीएल में उनके नाम दर्ज रिकॉर्ड उनकी उपलब्धियों को बयां करते हैं।'
जयपुर में प्लॉट मात्र 2.40 लाख में call: 09314166166
MUST WATCH
इंग्लैंड-इंडिया टेस्ट सीरीज के एक सवाल पर वॉटसन ने कहा, 'टीम इंडिया की रैंकिंग और दमदार खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए मुझे मेहमान टीम ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है। हालांकि इंग्लैंड के पास भी कई शानदार खिलाड़ी हैं जो किसी भी वक्त मैच को रुख पलटने का दम रखते हैं। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को हराना इस बार इंग्लैंड के लिए बिलकुल आसान नहीं होने वाला।'

Comments
Post a Comment