युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक किया रेप, इंकार करने पर...: via http://www.sanjeevnitoday.com/
'देहरादून। उत्तरांचल के थाना क्लेमेनटाउन में एक युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। लेकिन बाद में जब उस पर दबाव बनाया तो उसने मारपीट के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी और शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के मुताबिक शुभम उर्फ आकाश पुत्र अशोक कुमार निवासी चर्च रोड क्लेमेनटाउन के साथ की जान-पहचान थी। इसी बीच आरोपित ने उसके साथ दो साल से अधिक समय तक दुष्कर्म किया। बताया कि इस बीच पीड़िता के माता-पिता का देहांत हो गया। इसके बाद जब उसने शुभम से शादी की बात की तो उसने इंकार कर दिया।
जयपुर में प्लॉट मात्र 2.40 लाख में call: 09314166166
MUST WATCH
SO क्लेमेनटाउन दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के बाद आरोपित शुभम के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments
Post a Comment