अलगाववादियों ने मानवाधिकार हनन के मामलों में संयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग की: जम्मू-कश्मीर



श्रीनगर। अलगाववादियों ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में अर्जी दाखिल कर एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग गठित करने की मांग की है।
सैयद अली शाह गिलानी, मोहम्मद यासीन मलिक और मीरवाइज उमर फारूक की ओर से दायर अर्जी में कथित मानवाधिकार हनन के मामले गिनाते हुए दावा किया गया है। 
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के कार्यालय ने पिछले हफ्ते कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मानवाधिकार हनन पर अपनी पहली रिपोर्ट जारी की और इसकी अंतरराष्ट्रीय जांच कराने की मांग की थी। इस रिपोर्ट पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इसे झूठा और प्रेरित दस्तावेज करार दिया।
पूर्व आईपीएस अधिकारी विजय कुमार बनाए गए राज्यपाल के सलाहकार जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाए जाने के बाद राज्यपाल एनएन वोहरा ने सुरक्षा उपायों की समीक्षा की और सीआरपीएफ के पूर्व महानिदेशक एवं उग्रवाद विरोधी अभियानों के विशेषज्ञ माने जाने वाले विजय कुमार को अपना एक सलाहकार नियुक्त किया है।

छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बीवीआर सुब्रमण्यम को बीबी व्यास की जगह मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। व्यास और पूर्व आईपीएस अधिकारी विजय कुमार को राज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया है। कुमार जंगल में उग्रवाद निरोधक अभियान चलाने में माहिर माने जाते हैं।
जयपुर में प्लॉट मात्र 2.40 लाख में call: 09314166166
MUST WATCH  
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र आतंकवाद का खात्मा कर कश्मीर में शांति कायम करना चाहता है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, हमारा एकमात्र उद्देश्य है कि आतंकवाद खत्म होना चाहिए और कश्मीर में शांति कायम होनी चाहिए। हमारी सरकार यह ध्यान में रखकर काम करेगी।
 अलगाववादियों ने मानवाधिकार हनन के मामलों में संयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग की: जम्मू-कश्मीर:

via http://www.sanjeevnitoday.com/

'

Comments