62 वर्षीय वृद्ध महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ़्तार

62 वर्षीय वृद्ध महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ़्तार:

via http://www.sanjeevnitoday.com/

'भोपाल। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की अंबाह स्थित अदालत ने 62 वर्षीय वृद्ध महिला से बलात्कार के मामले में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाने की बात सामने आयी है। बताया गया है कि खजूरी रोड पर रहने वाली वृद्ध महिला को अकेली देख आरोपी घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। वृद्धा ने जब इसका विरोध किया तो उसने महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

जानकारी के अनुसार अपर सत्र न्यायाधीश डॉक्टर धर्मेंद्र टाडा की अदालत ने दिये अपने फैसले में वृद्ध महिला से बलात्कार करने के मामले में सोनू उर्फ चंद्रपाल तोमर (35) को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा व 2000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
जयपुर में प्लॉट मात्र 2.40 लाख में call: 09314166166
MUST WATCH  
पीड़िता ने अंबाह पुलिस में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चंद्रपाल के विरुद्ध भादंवि की धारा 376, 450, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया और प्रकरण का चालान अंबाह सत्र न्यायालय में पेश किया था।

Comments