ट्रक से आटो की सीधी भिड़ंत, 4 की मौत कई घायल

ट्रक से आटो की सीधी भिड़ंत, 4 की मौत कई घायल:

via http://www.sanjeevnitoday.com/

'रांची। झारखंड के देवाकी में एक ट्रक ने एक अॉटो को रौंद देने से तीन लोगों की मौत जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। आधा दर्जन से अधिक लोगों की हालत गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया है। कुछ घायलों को गुमला सदर अस्पताल में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बिशुनपुर की तरफ से अॉटो पर सवार होकर यात्री घाघरा की तरफ आ रहे थे। उसी समय घाघरा से बिशुनपुर की ओर जा रहे ट्रक से आटो की सीधी भिड़ंत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में देवाकी गांव से 55 वर्षीय सुगन देवी, गुटवा गांव की 60 वर्षीय विंदेश्वर सिंह तथा एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। इस  हादसे में गुटवा गांव के 55 वर्षीय जीतिया उरांव, 25 वर्षीय निरंजन सिंह, कोरी सरना गांव के 14 वर्षीय अमर लोहरा, नेतरहाट निवासी 25 वर्षीय अजय नगेशिया, कुइमू पाट के सोमारी उरांव व उसकी तीन वर्षीय पुत्री स्मृति सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। 
जयपुर में प्लॉट मात्र 2.40 लाख में call: 09314166166
MUST WATCH
इस हादसें की सुचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मणि लाल राणा, बीडीओ विजय कुमार सोनी, पत्रकार दीपक कुमार गुप्ता एवं अन्य समाजसेवियों ने घटनास्थल से घायलों को अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की। कई घायलों के नाम की जानकारी इसलिए नहीं हो पाई है कि वे लोग बोलने की स्थति में नहीं है।

Comments