LIVE : लोकसभा की 4 और विधानसभा की 10 सीटों पर मतगणना जारी, पालघर से भाजपा और राजराजेश्वरी से कांग्रेस आगे
LIVE : लोकसभा की 4 और विधानसभा की 10 सीटों पर मतगणना जारी, पालघर से भाजपा और राजराजेश्वरी से कांग्रेस आगे: via http://www.sanjeevnitoday.com/
'नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और नगालैंड की 4 लोकसभा सीटों तथा 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों पर सोमवार को मतदान हुए थे। लोकसभा की जिन सीटों पर सबकी नजर है, उनमें उत्तर प्रदेश की कैराना के अलावा महाराष्ट्र की पालघर सीट अहम है। कैराना सीट राजनीतिक पार्टियों के लिए काफी अहम है। यहां भाजपा के खिलाफ विपक्ष एकजुट है।
आपको बता दें कि नूरपुर सीट से सपा उम्मीदवार 9242 वोटों से आगे। बिहार: चौथे राउंड में जोकीहाट विधानसभा सीट से JDU उम्मीदवार 3615 वोटों से आगे। उत्तराखंड: थराली उपचुनाव में 339 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी मुन्नी देवी आगे।
वह जोकीहाट विधानसभा सीट पर JDU उम्मीदवार 3000 वोटों से आगे। महाराष्ट्र: दूसरे राउंड में पालघर लोकसभा सीट से BJP को बढ़त। झारखंड: सिल्ली से JMM के सीमा महतो आगे। कर्नाटक राजराजेश्वरी नगर सीट पर कांग्रेस 8,680 वोटों से आगे।
कैराना के अलावा महाराष्ट्र की पालघर, भंडारा-गोंदिया और नगालैंड की एकमात्र लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी. इसके साथ ही 10 विधानसभा सीटों नूरपुर (यूपी), महेश्तला (प.बंगाल), आमपति (मेघालय), थरली (उत्तराखंड), चेंगनूर, (केरल), जोकीहाट (बिहार), गोमिया (झारखंड), सिल्ली (झारखंड), सहकोट (पंजाब), पालस-काडेगांव (महाराष्ट्र) के लिए भी मतदान हुए थे। वहीं, कर्नाटक की आरआरनगर विधानसभा सीट पर भी चुनाव हुए।
जयपुर में प्लॉट मात्र 2.40 लाख में call: 09314166166
MUST WATCH
सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। सोमवार को हुए मतदान में कैराना लोकसभा सीट पर 54 फीसदी वोट पड़े थे।

Comments
Post a Comment