भाजपा कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भाजपा कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन:

via http://www.sanjeevnitoday.com/

'मुंबई। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग पुंडलिक फुंडकर का कार्डियेक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। उनका जन्म 1950 में हुआ था। 1978 और 1980 में खामगांव विधानसभा सीट से वो विधायक भी चुने गए थे। 2016 में उन्होंने फड़नवीस कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ भी ली थी। पुंडलिक फुंडकर अकोला लोकसभा सीट से 9वें, 10वें और 11 लोकसभा चुनाव में चुनकर भी आये थे। 

जयपुर में प्लॉट मात्र 2.40 लाख में call: 09314166166
MUST WATCH
आपको बता दें कि कृषि मंत्री पांडुरंग के इस तरह चले जाने से महाराष्ट्र बीजेपी को बड़ा धक्का लगा है। वे महाराष्ट्र में बीजेपी के बड़े नेता थे। गोपीनाथ मुंडे के बाद महाराष्ट्र बीजेपी को शिखर तक पहुंचाने में पांडुरंग का बड़ा योगदान माना जाता है। उन्होंने पूरे राज्य में घूम-घूम कर भाजपा के प्रचार के लिए काम किया था।

Comments